फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hemsa officials held a meeting and handed over a notice for the Halla Bol demonstration on February 11.

Mahendragarh-Narnaul News: हेमसा पदाधिकारियों ने बैठक कर 11 फरवरी के हल्ला बोल प्रर्दशन का सौंपा नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hemsa officials held a meeting and handed over a notice for the Halla Bol demonstration on February 11.
फोटो 22 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हल्ला बोल प्रर्दशन के पंपलेट के साथ हेमसा के पदाधिका
नारनौल। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी की ओर से लिए गए फैसले को लेकर मंगलवार को हेमसा पदाधिकारियों की बैठक डीईओ कार्यालय नारनौल में हुई। बैठक में हेमसा के राज्य सचिव अनिल कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें कोई नई नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को डीएसई पंचकुला घेराव में महेंद्रगढ़ जिले के कर्मचारी भी शामिल होंगे। हेमसा का राज्य प्रतिनिधि मंडल प्रधान संदीप सांगवान और महासचिव हितेंद्र सिहाग के नेतृत्व में अधिकारियों से अनेक बार बैठक कर चुका है लेकिन आश्वासन के अलावा कर्मचारियों को कुछ नही मिला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अब डीएसई पंचकूला के कार्यालय के घेराव को लेकर जिले में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों से संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रदेश के शेष जिलों में भी डीईओ के माध्यम से डायरेक्टर शिक्षा सदन पंचकूला के नाम 11 फरवरी के हल्ला बोल प्रर्दशन का नोटिस सौंपा जाएगा। कर्मचारी नेता ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर इस बार कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

कर्मचारियों की यह हैं मांगें
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा एवं तत्काल स्थानांतरण, खाली पदों पर पदोन्नतियां, एसईटीसी में छूट, योग्यता अनुसार उच्च पदों पर समायोजन, कठिन क्षेत्र नूंह, मोरनी स्पेशल भत्ता 10 हजार, वर्क लोड अनुसार नए पद सृजित करना, पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा वेतन आयोग का गठन, पांच हजार रुपये प्रतिमाह अंतरिम राहत, एक्सग्रेसिया में लगाई गई शर्त हटाने, एसीपी 5-10-15 प्रमोशनल पदानुसार, आरक्षित बैकलाॅग, नियमितिकरण की नीति एवं स्थाई भर्ती, निजीकरण पर रोक व सातवें वेतन आयोग में पे मैट्रिक्स लेवल छह अनुसार लिपिक को 35,400 बेसिक मानकर वेतन देने आदि की मांगें हैं। बैठक में डीईओ और डीईईओ कार्यालय के उप अधीक्षक, सहायक, लिपिक सहित फील्ड के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed