फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heavy rain in half an hour

क्षेत्र में आधा घंटे हुई झमाझम बारिश

Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in half an hour
क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को कुछ समय के लिए उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बारिश रुकने के बाद लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे आधे घंटे बारिश से हुई है। बारिश होने से बाजरे की फसल को काफी फायदा होगा। करीब एक सप्ताह बाद बारिश हुई है। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद किसानों द्वारा एहतियात के तौर पर बरती जाने वाली सावधानियां को लेकर उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने कहा है कि किसान कपास की फसल के अंदर पानी इकट्ठा न होने दें क्योंकि कपास में पानी खड़ा होने से कपास की फसल को नुकसान होने की संभावना रहती है। वहीं बारिश की वजह से जो जरूरी पोषक तत्व जमीन में नीचे चले जाते हैं ऐसे में संतुलन बनाने के लिए कपास में स्प्लिट डोज में यूरिया का छिड़काव करें ताकि नाइट्रोजन की आपूर्ति को पूरा किया जा सके। बारिश के बाद यदि कपास का पौधा मुरझाया हुआ दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी कृषि विकास अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क किया जानी चाहिए। बाजरा और मूंग जिसकी अच्छे से जमवार हो चुकी है उसके लिए बारिश फायदेमंद है और जो किसान अभी बाजरे और मूंग की पछेती फसल लेने की सोच रहे हैं उन्हें एक-दो दिन इंतजार के बाद या मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी के अनुसार ही बिजाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, गंगा देवी पांडेय नेत्र चिकित्सालय, गोविंद नेत्रालय, मसानी चौक, मोहल्ला महायचान, स्टेट हाईवे, सिनेमा रोड, सतनाली चौक आदि स्थानों पर जलभराव हो गया है। जगह-जगह जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा बाजार में कीचड़ भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका ने पिछले पांच छह वर्षों से रिचार्ज बोर फेल हो रहे। इस वजह से कुछ स्थानों पर बारिश का पानी भर जाता है। पालिका की ओर से गंगादेवी आंखों का अस्पताल, विश्वकर्मा चौक पर लाखों रुपये से रिचार्ज बोर किए थे। जो पिछले चार पांच वर्षों से फेल हो रखे हैं। इस वजह से थोड़ी सी बारिश होने पर इन स्थानों पर जलभराव हो जाता है। इसके अलावा पालिका की ओर से मानसून को देखते हुए नालों एवं सीवरेज की सफाई भी नहीं करवाई जिस कारण नालों में पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाता है।

शनिवार की दोपहर को तेज धूप थी। दोपहर 3 बजे के बाद आकाश में बादल छा गए थे। लगभग चार बजे बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। लोगों को कुछ समय के लिए उमस भर गर्मी से राहत मिली लेकिन थोड़ी देर बाद बारिश रुकने से मौसम ठंडा हो गया लेकिन उमस कम नहीं हो पाई। रात तक हवा बिल्कुल बंद हो रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed