फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heat wave making people sick, increased patients in civilian hospitals

Mahendragarh-Narnaul News: हीट वेव से लोग हो रहे बीमार, नागरिक अस्पताल में बढ़े मरीज

Sat, 27 Apr 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Heat wave making people sick, increased patients in civilian hospitals
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों मौसमी बीमारियों का असर लोगों पर तेजी से बढ़ रहा है। बदलते मौसम के कारण लोग हीट वेव की चपेट में आकर विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। शहर के नागरिक अस्पताल में इस मौसम की बीमारी के चपेट में आए लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त व हाथ पैरों में दर्द आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए नागरिक अस्पताल में तैयारी पूरी कर ली गई है। तीन दिन में इस मौसम की बीमारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 50 से 70 के बीच में पहुंच गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं रोजाना इस बीमारी की ज्यादा चपेट में आने वाले दो से तीन लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो यह मौसम की बीमारी बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा नुकसान दायक है। इसलिए उन्हें दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा इस मौसम में किडनी भी फेल हो सकती है। वहीं शुगर वालों को भी चिकित्सक अपना बचाव रखने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हीट वेव
चिकित्सकों के अनुसार हीट वेव तापमान का एकदम से बढ़ना व घटना माना जा रहा है। इन दिनों सुबह व शाम के समय कई बार बादल छा जाते है और हल्की बूंदाबांदी हो जाती है। इससे तापमान कम हो जाता है वहीं दोपहर के समय तेज धूप पड़ने से तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। इस तरह के मौसम में शरीर के अनुकूल नहीं हो पाता और शरीर में अचानक पानी की कमी होने के साथ व्यक्ति काे बीमार करने लगता है।

हीट वेव से बचने के लिए जब घर से निकले तो छाता लेकर या सर पर कपड़ा डाल कर निकलें। संतुलित आहार लें और पानी ज्यादा से ज्यादा पीते रहें। बच्चे और बुजुर्ग दोपहर के समय घर में ही रंहे। किसी को ज्यादा दस्त लगे हों, मुंह सूख रहा हो व पेशाब नहीं आ रहा हो तो तुंरत चिकित्सक की सलाह लें और इस तरह के मरीज हर समय अपने साथ पानी की बोतल रखें और पानी पीते रहें। किडनी व शुगर वाले मरीज भी इस मौसम की बीमारी में सतर्क रहें और अपना ध्यान रखें।
डाॅ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed