फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hearing Devi Bhagwat Purana removes sufferings: Hemraj

देवी भागवत पुराण श्रवण से कष्ट दूर होते हैं : हेमराज

Thu, 07 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hearing Devi Bhagwat Purana removes sufferings: Hemraj
फोटो संख्या:-54 गांव करीरा में श्रमीद्देवी कथा से गांव के फिरनियों से कलश यात्रा निकालती महिलाए
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा के बाबा भीखम मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बाबा भीखम मंदिर से शुरू होकर कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए गांव की फिरनी, पंचायत भवन, बाबा भैया मंदिर के पास होते हुए बाबा भीखम मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने भाग लिया।
कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज ने कहा कि अठारह पुराणों में देवी भागवत पुराण उसी प्रकार सर्वोत्तम है। जिस प्रकार नदियों में गंगा, देवों में शंकर, काव्यों में रामायण, प्रकाश स्त्रोतों में सूर्य, शीतलता और आह्लाद में चंद्रमा, कर्मशीलों में पृथ्वी, गंभीरता में सागर और मंत्रों में गायत्री आदि श्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन

यह पुराण सुनने के बाद सब प्रकार के कष्टों का निवारण हो जाता है। हेमराज भारद्वाज ने कहा कि इसकी महिमा इतनी महान है कि नियमपूर्वक एक-आध श्लोक का उच्चारण करने वाला भक्त भी भगवती की कृपा का पात्र बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदार नाथ शर्मा ने बताया की भागवत कथा 16 अगस्त तक चलेगी। कथा प्रतिदिन 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान रामपत, दिनेश शर्मा, सुभाष, ओमप्रकाश बीरमति, सुनीता देवी संतोष देवी, रजनी, रोशनी देवी, शकुंतला, कुसुम लता आदि श्रद्धालु मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed