फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   health, yoga,gardan, camp, narnaul

योग शिविर का शुभारंभ

Mon, 03 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 03 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
health, yoga,gardan, camp, narnaul
yoga shimla
महात्मा गांधी और लाल भारत शास्त्री की जयंती पर स्वाभिमान व जिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सिगड़ा ले शिव मंदिर में 5 दिवसीय नि:शुल्क योग विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुभाषचंद ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद शिविर के संचालक जिला योग प्रचारक निलेश ने प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभांति, बाह्य प्राणायाम की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर निलेश ने  योगसाधकों से कहा कि महात्मा गांधीजी ने आजीवन स्वास्थ्य के क्षेत्र में  योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को अधिकतम प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने जीवन में कृत्रिमता को न्यूनतम तथा प्राकृतिक जीवन को अधिकाधिक अपनाने का आग्रह विश्व के सामने रखा। योगसत्र के दौरान अग्निसार क्रिया, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ व प्रणव आदि प्राणायामों का अभ्यास किया गया। साथ ही योगिक जॉगिंग के 12 व्यायामों के साथ साथ विभिन्न रोगों में लाभकारी मुद्राओं जैसे ज्ञानमुद्रा शून्यमुद्रा पृथ्वीमुद्रा वरुणमुद्रा वायुमुद्रा प्राणमुद्रा अपानमुद्रा महामुद्रा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed