फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health will improve...6 BPHU will be opened

Mahendragarh-Narnaul News: सुधरेगी सेहत...6 बीपीएचयू खोले जाएंगे

Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Health will improve...6 BPHU will be opened
फोटो नंबर- 13नारनौल का नागरिक अस्पताल।
प्रेम प्रकाश शर्मा
विज्ञापन

नारनौल।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर करने के लिए अब स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) खोले जाएंगे।
अभी जिले के 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलना प्रस्तावित है। इनमें से कुछ का बजट जारी हो गया है, वहीं कुछ का जल्द ही जारी हो जाएगा। इन केंद्रों पर इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। इससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकेंगी। सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट खोले जाने प्रस्तावित है। सबसे ज्यादा महामारी आने पर ग्रामीण क्षेत्र के डाटा कलेक्शन करने में परेशानी होती है।
ऐसे में अब ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के माध्यम से महामारी से संबंधित डाटा, डेंगू, मलेरिया, चिकनपॉक्स का डाटा, गर्भवती महिलाओं की जानकारी, जन्म व मृत्यु दर के आंकड़े, प्रवासी मजदूर के स्वास्थ्य सहित अन्य डाटा आसानी से मिल सकेंगे। इन यूनिट के बनने से ब्लॉक स्तर पर नागरिक अस्पतालों का बोझ कम होगा। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया भी आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन


लैब और स्टाफ की तैनाती का मिलेगा लोगों को फायदा



सीएचसी स्तर पर खुलने वाली ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में लैब भी बनेगी और स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। लैब में मरीज सभी प्रकार के टेस्ट करवा सकेंगे। वहीं, सीएचसी पर उपचार या टेस्ट कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अपनी बारी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर कोई मरीज गंभीर है तो सीएचसी स्टाफ का ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्टाफ भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बनाए जाएंगे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट:




विभाग की ओर से कनीना, सतनाली, नांगल चौधरी, दोचाना, अटेली और नांगल सिरोही में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने की योजना बनाई हैं। इसमें कनीना के लिए 50 लाख, सतनाली के लिए 71.94 लाख, दोचाना के लिए 71.94 लाख रुपये के बजट में बनेगा। वहीं नांगल चौधरी, अटेली और नांगल सिरोही में बनने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का बजट भी जल्द ही जारी हो जाएगा।




इसलिए जरूरी है ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

ग्रामीण क्षेत्र में खानपान व अन्य चीजों में तेजी से बदलाव आ रहा है। इस कारण कई बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। इनके कारणों को खोजना जरूरी है। ऐसे में अब लोगों के डाटा कलेक्शन में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इन सभी स्थितियों की जांच करने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट खोले जा रहे हैं।





----

जिले में अभी कनीना, सतनाली, नांगल चौधरी, दोचाना, अटेली और नांगल सिरोही में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने प्रस्तावित है। इनके बनने से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। इनमें से कुछ का बजट जारी हो गया है, वहीं कुछ का जारी होना है।
डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed