फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health department deployed 135 doctors on doctor's strike call

Mahendragarh-Narnaul News: डॉक्टर के हड़ताल के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग ने 135 चिकित्सकों को किया तैनात

Fri, 29 Dec 2023 09:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Health department deployed 135 doctors on doctor's strike call
नारनौल। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने शुक्रवार से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को रोकने के हड़ताल के आह्वान को देखते हुए आमजन को निर्बाध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिला में लगभग 135 चिकित्सकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि जनता को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला में लगभग 135 डाक्टरों को तैनात किया है। इसमें 4 कन्सलटेंट व वरिष्ठ कन्सलटेंट, 5 एनएचएम के डाॅक्टर व 5 विशेषज्ञ डाॅक्टर, 4 डीपीआर डाॅक्टर, 30 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और 91 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि किसी भी मरीज को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल नारनौल ओपीडी में 697 मरीजों को देखा गया। इनमें 59 मरीजों को भर्ती किया गया, 32 महिला नलबंदी, 1 पुरुष नसबंदी की गई, तीन प्रसूति ऑपरेशन से की गई तथा इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed