फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health check of 248 children of PMshree school

Mahendragarh-Narnaul News: पीएमश्री स्कूल के 248 बच्चों का जांचा स्वास्थ्य

Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health check of 248 children of PMshree school
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में सोमवार को क्लियर विजन इंडिया मिशन के अंतर्गत विजन स्प्रिंग नोएडा की ओर से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 248 छात्राओं ने अपनी आंखों की निशुल्क जांच करवाई गई। प्राचार्य कुसुम लता ने कहा कि आंखें कुदरत का दिया हुआ एक नायाब तोहफा है, जिससे दुनिया की अच्छी बुरी सब चीजें देखी जा सकती हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। टीम प्रतिनिधि डॉ. कुलदीप चहल ने बताया कि विजन स्प्रिंग संस्था का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को कम से कम कीमत या निशुल्क दृष्टि लाभ प्रदान करना है। कार्यक्रम प्रभारी जूनियर रेडक्रॉस ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने बताया कि विजन स्प्रिंग की ओर से पीएमश्री स्कूल के 248 छात्रों की निशुल्क नेत्र-दृष्टि जांच की गई। छात्रों की आंखों की जांच के उपरांत स्कूल की 26 छात्राओं को निशुल्क चश्मे वितरित किए जाने के लिए नामित किया गया है। इस दौरान सविता शर्मा, शारीरिक शिक्षा कर्ण सिंह, पीसीए अनुदेशिका संगीता यादव व कृष्ण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed