{"_id":"689a29370a20fbc019003df4","slug":"hcv-student-riding-a-scooter-seriously-injured-after-being-hit-by-a-car-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119190-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार हकेंवि की छात्रा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार हकेंवि की छात्रा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय गेट नंबर एक के सामने सड़क हादसें में क्षतिग्रस्त
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर-एक के सामने स्कूटी व स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में हकेंवि की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
दीपिका स्कूटी पर सवार होकर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पढ़ने के लिए आ रही थी। जैसे ही वह विश्वविद्यालय की ओर मुड़ने लगी तभी चरखी दादरी की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और पिछला टायर और इंजन भी दूर जाकर गिरा।
हादसे में घायल गांव भगड़ाना निवासी 23 वर्षीय दीपिका पुत्री राजपाल को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने हेलमेट पहन रखा था जिसके चलते उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय गेट के पास हाईवे पर कट होने के कारण वाहन इधर-उधर मुड़ते हैं लेकिन यहां कोई स्पीड ब्रेकर या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के गेट के सामने स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।