फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hawan was performed for the purification of environment in Arya Samaj Mandir

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज मंदिर में पर्यावरण की शुद्धि के लिए हवन किया

Mon, 29 Jul 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hawan was performed for the purification of environment in Arya Samaj Mandir
फोटो संख्या-57 आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग-स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़, आर्य समाज, महिला आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मुख्यालय के प्रांगण में साप्ताहिक हवन डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बाबू महावीर प्रसाद पायगा मुख्य यजमान व भूपेंद्र सिंह आर्य हवन पुरोहित रहे। पर्यावरण की शुद्धि, परिवार, समाज, प्रकृति, सकल सृष्टि एवं समष्टि के कल्याण की कामना के साथ वैदिक हवन की पूर्ण आहुति पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

शैलजा यादव ने बताया कि पर्यावरण में हमारे चारों ओर का वातावरण, जल, वायु, आकाश, वनस्पति जीव-जंतु सभी का समावेश है। बढ़ती जनसंख्या, अंधाधुंध वनों की कटाई, प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग, जल स्रोतों का दोहन, कल कारखानों की चिमनी से निकला जहरीला धुआं और अनेक हानिकारक अपशिष्टों से युक्त जल तथा भयंकर शोर ने पर्यावरण को अत्यधिक असंतुलित कर दिया है। पर्यावरण बचाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पौधे लगाना है। जब भी अवसर मिले हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधरोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डॉ. प्रेम राज आर्य ने कहा प्रकृति की पवित्रता बनाए रखना तथा संरक्षण करना हमारा नैतिक दायित्व है। पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। जीवन के संरक्षण के लिए पौधों का संरक्षण करना अनिवार्य है। पृथ्वी हरी भरी होगी तो पर्यावरण स्वस्थ होगा, पानी की प्रचुरता से जीवन सही अर्थों में समृद्ध व सुखद होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुशीला आर्या, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, वीर सिंह मेघनवास, डॉ. विक्रांत डागर, बाबू रंग राव सिंह आर्य, महेंद्र दीवान, प्रताप आर्य एसडीओ, डॉ. आनंदपाल सुरजनवास, प्राचार्य विजयपाल आर्य, इंस्पेक्टर जयप्रकाश मांडोला, सुभाष नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed