{"_id":"670824f0faea0f329006df74","slug":"havildar-budh-singh-was-honored-by-the-soldiers-of-the-regiment-in-village-agihar-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112629-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार में हवलदार बुधसिंह को रेजीमेंट के जवानों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार में हवलदार बुधसिंह को रेजीमेंट के जवानों ने किया सम्मानित
Fri, 11 Oct 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में छात्र को विद्यार्थी को सम्मानित करते
महेंद्रगढ़। वर्ष 1962 के भारत चीन युद्ध, 1965, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले वीर चक्र सम्मानित हवलदार बुद्ध सिंह को उनकी हिसार कैंट स्थित बटालियन की टुकड़ी ने सम्मानित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व वीर चक्र सम्मानित हवलदार बुध सिंह को सेना की जीप में घर से बैठाकर डीजे के साथ सम्मान पूर्वक विद्यालय लाया गया। तीन युद्धों में अदम्य युद्ध कौशल व साहस का परिचय देने पर सेना द्वारा हवलदार बुधसिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया था।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में हिसार कैंट की चार मैकेनिक इंफेंट्री (1) सिख रेजीमेंट के सूबेदार ओम प्रकाश व उनकी टीम द्वारा सम्मानित किया गया। उनके साथ नायक लखदीप सिंह व नायक सतीश कुमार भी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच दलबीर सिंह ने की। समारोह के नायक वीर चक्र विजेता बुद्ध सिंह को गांव के मुख्य मार्गों से डीजे के साथ सेना की गाड़ी में बैठाकर युवाओं व सेना के जवानों ने देशभक्ति के नारों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें पल्लवी, पूजा,अर्चना, साईना नरगिस, नव्या, कल्पना मुस्कान तथा प्रवेश ने प्रस्तुति दी। सूबेदार ओमप्रकाश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को हवलदार बुधसिंह के हाथों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सूबेदार कृष्ण सिंह, हवलदार बनी सिंह, मुकेश सिंह नंबरदार, देवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार, अमन, संदीप, कंवर सिंह मौजूद रहे।