{"_id":"67228085015fdeafce0c38b4","slug":"havan-performed-in-animal-disease-testing-laboratory-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117655-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पशु रोग जांच प्रयोगशाला में किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पशु रोग जांच प्रयोगशाला में किया हवन
Thu, 31 Oct 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06हवन में आहुति डालते चिकित्सक।
नारनौल। लुवास विश्वविद्यालय की पशु रोग जांच प्रयोगशाला के कैंपस में हवन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लैब के सभी स्टाफ ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ ली। गौरतलब है कि दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण उच्च स्तर पर पहुंच जाता है। इसको देखते हुए सभी बुद्धिजीवियों ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के प्रण के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया।
लैब इंचार्ज डॉ. देवेंद्र ने बताया कि वायु प्रदूषण सभी आयु वर्गों के लिए बहुत गंभीर समस्याएं लेकर आता है। इससे बचाव के लिए मानव जाति को हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस हवन का आयोजन का उद्देश्य जनमानस को जागरूक करना भी था। उपनिदेशक पशुपालन डॉक्टर चंद्रभान ने वैज्ञानिकों की इस पहल की सराहना की। हवन विनोद आर्य ने करवाया। इस अवसर पर लैब स्टाफ के टेक्नीशियन सचिन, वीएलडी मोनू पटीकरा, अमन, रतन, अनिल, ललित, विकास सहित अन्य मौजूद रहे।