{"_id":"647cce65839b099dca0ee5c2","slug":"haryana-school-teachers-as-will-hold-public-meeting-in-every-village-of-the-edu-minister-s-constituency-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विद्यालय अध्यापक संघ का फैसला- शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विद्यालय अध्यापक संघ का फैसला- शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में करेंगे जनसभा
Sun, 04 Jun 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:18 PM IST
सार
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। 12 अगस्त को एसटीएफई के स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर भूख हड़ताल की जाएगी। राज्य प्रधान बोले कि शिक्षा विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन
मौजूद सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का दो दिवसीय राज्य कौंसिल सम्मेलन यादव धर्मशाला में राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का सार्वजनिक शिक्षा पर हमला बड़ा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि जून में छुट्टियों के दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल के विधानसभा क्षेत्र जगाधरी के हर गांव में जनसभा करते हुए प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। इसके अलावा 12 अगस्त को एसटीएफई के स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर भूख हड़ताल की जाएगी। तीन नवंबर को ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट फेडरेशन के आह्वान पर संसद कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंपो कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा अध्यापक भागीदारी करेंगे और अध्यापक संघ अपने स्तर पर भी शिक्षा के मसले पर सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ज्ञापन देगा।
विज्ञापन
मंच संचालन राज्य महासचिव प्रभु सिंह ने किया। सम्मेलन में राज्य महासचिव प्रभु सिंह ने सांगठनिक रिपोर्ट, राज्य कैशियर संजीव सिंगला ने वित्त व पूर्व राज्य प्रधान व एसटीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव सीएन भारती ने अध्यापक लहर पत्रिका की रिपोर्ट सदन में पेश की, जिस पर सभी जिला कमेटियां द्वारा बहस की गई।
इसके बाद उपस्थित प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर तीनों रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य प्रधान मास्टर शेर सिंह, पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, पूर्व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बिमला यादव, स्वागत समिति के अध्यक्ष मास्टर जयसिंह, पूर्व जिला प्रधान धर्मेंद्र व शेर सिंह यादव, रमेश कुमार महेश यादव, किशनलाल शर्मा मौजूद रहे।