{"_id":"6598276045a5a31123028a13","slug":"haryana-rs-2000-per-person-per-year-will-be-sent-to-the-panchayat-account-for-development-works-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति 2000 रुपये प्रतिवर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति 2000 रुपये प्रतिवर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे
Fri, 05 Jan 2024 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:29 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नारनौल में दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन नौ गांवों के दौरे किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर एक समान विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन
गांव सीहमा में जनसभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस कर रही है। सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये प्रतिवर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे। ग्राम पंचायत अपने हिसाब से गांवों का विकास करवा सकती है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गांव सीहमा, मेई, नूनी कलां, शहरपुर, बड़गांव, बडकोदा, ताजीपुर, चिंडालिया व डोहर कलां में जनसभाएं कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर एक समान विकास कार्य करवाए हैं। इसी की बदौलत आज हरियाणा देश में खेल, उद्योग और कर संग्रहण में अग्रणी श्रेणी में खड़ा है। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, तेज प्रकाश एडवोकेट, प्रवक्ता सिकंदर गहली, हलका अध्यक्ष भोजराज यादव, हलका अध्यक्ष दीपक यादव व नवीन राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नारनौल-दादरी सड़क मार्ग के 300 करोड़ रुपये किए जारी
पिछले कई दशकों से नारनौल-दादरी सड़क मार्ग के कारण जिला महेंद्रगढ़ पिछड़ापन का दंश झेल रहा था। भाजपा-जजपा सरकार ने 300 करोड़ रुपए खर्च करके इस मार्ग को प्राथमिकता दी और आज यह कार्य अंतिम चरण में है।
शिवधाम योजना से होगा श्मशान घाट का कार्य
डिप्टी सीएम के सामने विभिन्न गांवों में श्मशान घाट, ई लाइब्रेरी व विभिन्न रास्तों से संबंधित मांगे उठाई। श्मशान घाट के संबंध में उन्होंने कहा कि शिवधाम योजना से यह काम करवा दिया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। जगह उपलब्ध करवाने पर ई लाइब्रेरी का निर्माण करवा दिया जाएगा। इसी प्रकार रास्तों की मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत इनका प्रस्ताव भेजें। सामुदायिक भवन के लिए पंचायत दो-तीन एकड़ जमीन का प्रस्ताव दें।
खेत सड़क मार्ग योजना से बनेंगे छोटे मार्ग
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांवों में सभी छोटे मार्ग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क मार्ग योजना शुरू की है। योजना के प्रथम चरण के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में 3 व 4 करम के 25 किलोमीटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। सभी सड़क आगामी 5 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से बनने जा रही हैं। विभिन्न सड़कों की मांग पर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।