फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Roadways bus service started for Niamatpur Morund and Gothri

Mahendragarh-Narnaul News: नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू

Tue, 20 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus service started for Niamatpur Morund and Gothri
फोटो नंबर- 13नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
नारनौल। गांव नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए बसें शुरू की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए आरोही मॉडल स्कूल मंढाना से सुबह 8 बजे और शाम 3:40 बजे बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं नांगल चौधरी बस स्टैंड से गांव नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए सुबह 8 बजे व शाम 4:50 बजे बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत माह गांव नियामतपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डीसी कैप्टन मनोज कुमार से बसों के संचालन की मांग की थी। इसके बाद उपायुक्त ने बसों के संचालन के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन के लिए बस की सुविधा मिलेगी। बस का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बस का संचालन शुरू होने से नौकरी, पढ़ाई और अन्य कार्य के लिए नारनौल व नांगल चौधरी जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बस के संचालन की मांग की थी। इसके बाद उपायुक्त ने बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के निर्देशानुसार गांव नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article