फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana ranks sixth in providing water to every household

हर घर नल से जल प्रदान करने में देशभर में हरियाणा 6वें स्थान पर

Thu, 05 Aug 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana ranks sixth in providing water to every household
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की राज्य सलाहकार लक्ष्मीकांत भाटिया की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि देशभर में पीने के पानी के हर घर नल से जल प्रदान करने में फिलहाल 6वें स्थान पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में बनी सभी सरकारी इमारतों में पीने के पानी की स्थिति का सर्वे करके ऑनलाइन करना है। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की जल संरक्षण व जल जीवन मिशन संबंधित कार्यों व प्रशिक्षण प्रदान करने का काम भी आगामी 2 महीनों में पूरा करना है। गांव में सरकारी व प्राईवेट प्लंबर, फिटर, इलैक्ट्रीशियन, पंप ऑपरेटर को भी अक्तूबर माह में हेड ऑफिस से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को स्वच्छ जल प्रदान करने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना है। राज्य सलाहकार प्रतिभा चौधरी ने जीवाणु परीक्षण किट के बारे में जानकारी दी। इसमें जिला महेंद्रगढ़ जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा, बीआरसी इंद्रजीत, बीआरसी विक्रम सिंह सहित अन्य जिलों के बीआरसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed