{"_id":"6619561a8173f8167a0bfef7","slug":"haryana-mahendragarh-bus-accident-big-decision-of-kanina-bar-association-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महेंद्रगढ़ बस हादसा; कनीना बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, कोई भी वकील नहीं करेगा आरोपी पक्ष की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महेंद्रगढ़ बस हादसा; कनीना बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, कोई भी वकील नहीं करेगा आरोपी पक्ष की पैरवी
Fri, 12 Apr 2024 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:11 PM IST
सार
हादसे में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। वकीलों ने काम कनीना नहीं किया। महेंद्रगढ़ और कनीना अदालत में 400 से अधिक केसों पर सुनवाई नहीं हुई। बार एसोसिएशन बोली कि कोई भी वकील आरोपी पक्ष की पैरवी नहीं करेगा।
विज्ञापन
मौन धारण कर श्रद्धाजंलि देते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ और कनीना बार एसोसिएशन ने हादसे में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को अदालत में कोई काम नहीं किया। इस दौरान 400 से अधिक मामलों पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी गई है। कनीना बार एसोसिएशन ने कहा कि कोई भी वकील आरोपी पक्ष की पैरवी नहीं करेगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि बार ने उन्हाणी हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए एक दिन के वर्क सस्पेंड का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता को तैयार है।
विज्ञापन
कनीना बार एसोसिएशन की ओर से आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक दिन का वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव उन्हाणी के पास हुए हादसे में आरोपी पक्ष की ओर से बार का कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा। एसोसिएशन के उपप्रधान सुनील ककराला ने कहा कि शुक्रवार को अदालतों में सभी कार्रवाई स्थगित रखी गई है।
विज्ञापन