{"_id":"61cf4a36a6e5085bb979cebd","slug":"haryana-has-taken-important-steps-in-the-medical-field-om-prakash-yadav-narnol-news-rtk6344383191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा क्षेत्र में हरियाणा ने अहम कदम उठाए : ओम प्रकाश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा क्षेत्र में हरियाणा ने अहम कदम उठाए : ओम प्रकाश यादव
विज्ञापन
बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करते राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव । संवाद
- फोटो : Narnol
सरकार ने बेहतर प्रबंधन के साथ पहली व दूसरी लहर में जनहानि होने से बचाई है। अब संभावित तीसरी लहर के लिए भी सरकार ने काफी अहम कदम उठाए हैं। इन कार्यों में चिकित्सकों बड़ी भूमिका रही है। भविष्य में भी चिकित्सक इसी प्रकार अपना फर्ज निभाते रहे। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पटीकरा के निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश ने काफी अहम कदम उठाए हैं। सभी जिलों में एक-एक मेडिकल खोलना सरकार की दूरदर्शिता को दिखाता है। जिला महेंद्रगढ़ में कोरियावास में बन रहा मेडिकल कॉलेज आने वाले समय में जिला को चिकित्सा का हब बनाने की और ले जाएगा। यहां पर कई हॉस्टल तथा अलग-अलग उद्देश्यों के लिए भवन बनाए जा रहे हैं। सरकार इसमें अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी ताकि आम नागरिकों को बेहतर इलाज मुहैया हो। कोरियावास में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का महेंद्रगढ़ हरियाणा के साथ साथ पड़ोसी प्रदेश राजस्थान को भी फायदा मिलेगा।
नारनौल व जिला महेंद्रगढ़ राजस्थान के अलवर, जयपुर, झुंझुनू व सीकर जिले के साथ लगता इलाका है। इसी प्रकार नारनौल के नागरिक अस्पताल में भी भवन बनाए जा रहे हैं और यह भवन बनने के बाद यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरण के साथ इलाज किया जाएगा। संभावित कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में उन्होंने कहा कि खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पटीकरा ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज करने में बहुत बड़ी अहम भूमिका निभाई है। यहां पर हजारों नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया था। राज्य सरकार ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी यहां आधुनिक मशीनें लगाई है, ताकि तीसरी लहर में इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। यादव ने कहा कि इस विश्वव्यापी महामारी के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी। इस दौरान हिंदुस्तान में भी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थी, लेकिन अब फिर से अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। इस अवसर पर राज्य मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश, श्रीनिवास मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉक्टर शिव धाकड़, डॉक्टर संजय, रोहतास, संसार सिंह व प्रभाती मौजूद रहे।