फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Divyangjan Commissioner listened to the problems of the disabled

हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त ने सुनी दिव्यांगजनों की सम्स्याएं

Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Divyangjan Commissioner listened to the problems of the disabled
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल । हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांगजन सर्टिफिकेट तीन साल पुराना है वे नवीनीकरण करवाएं ताकि विभाग की योजनाओं से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

मक्कड़ रविवार को पीडब्लूडी बीएंडआर रेस्ट हाउस में दिव्यांगजनों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन वर्ष पुराने सभी दिव्यांगों के सर्टिफिकेट का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा भी पुराने सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को दी जाएगी वीटा की एजेंसी
राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में दिव्यांगजनों को रोजगार देने के लिए वीटा की एजेंसी दी जाएंगी। इसके लिए 14 आदमियों का एक समूह बनाया जाएगा इसमें 7 दिव्यांगजन होंगे तथा 7 सक्षम नागरिक होंगे। इस समूह को वीटा एजेंसी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार शुरू करने के लिए दिव्यांगजनों को मिलेगा सस्ती ब्याज दर पर ऋण
दिव्यांगजनों को अपना काम धंधा शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये तक के ऋण पर 4 फीसदी ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं एक लाख पर पांच फीसदी, पांच लाख पर 6 फीसदी तथा 50 लाख रुपये तक के ऋण पर 7 फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
एक महीने में कार्यालयों को बनाने होंगे रैंप
मक्कड़ ने कहा कि जिला के सभी सरकारी तथा निजी कार्यालयों में दिव्यांगजनों को अंदर जाने के लिए बाधारहित व्यवस्था करनी होगी। हर जगह पर उचित रैंप की व्यवस्था होना जरूरी है। ऐसे सभी संस्था तथा कार्यालयों को एक महीने का समय दिया गया है। दिव्यांगजन कर्मचारियों की ओर से कोरोना काल के दौरान विभागों तथा निजी संस्थाओं द्वारा गैर हाजिरी लगाने का मामला उठाया गया है इस पर उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के दौरान सभी दिव्यांगजनों की हाजिरी सुनिश्चित की जाए। सभी प्रकार के अलाउंस मुहैया कराए जाएं। इस दौरान उनको वर्क फ्रॉम माना जाए।

परेशानी होने पर समिति के समक्ष रखें शिकायतें
उन्होंने कहा कि जिला में दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए जिला स्तरीय समिति बनाई गई है जिसके चेयरमैन उपायुक्त होते हैं तथा सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी होता है। इसी प्रकार सदस्य के रूप में सिविल सर्जन दिव्यांगजनों के काम के लिए काम करने वाली एनजीओ एक दिव्यांगजन मौजूद होता है। अगर किसी भी दिव्यांगजन को कोई परेशानी या शिकायत है तो इस समिति के सामने रखें। उसकी हर समस्या को मासिक बैठक में सुना जाएगा। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा तथा डिप्टी सीएमओ संजय बिश्नोई के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed