फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Directorate of Higher Education, online admission process of undergraduate postponed two days before

Haryana: उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देश, स्नातक की आनलाइन दाखिला प्रक्रिया दो दिन पहले स्थगित

Sat, 03 Jun 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:57 PM IST
सार

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 26 मई को पत्र जारी कर अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया के निर्देश जारी किए थे। शेड्यूल शुरू होने को लेकर दो दिन शेष थे कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर आनलाइन दाखिला प्रक्रिया को पोस्टपोन करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Haryana Directorate of Higher Education, online admission process of undergraduate postponed two days before
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक की ऑनलाइन दाखिला प्रकिया को अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिया है। इसका नोटिफिकेशन विभाग की तरफ से अपनी मुख्य वेबसाइट और दाखिला वेबसाइट पर जारी किया है। इसमें 26 मई को जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए दाखिला प्रक्रिया को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दोबारा जारी की जाएंगी आनलाइन दाखिलों की तारीख
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 26 मई को पत्र जारी कर अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया के निर्देश जारी किए थे। इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया था। इसमें 5 जून से आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू किए जाने के आदेश दिए गए थे। अब शेड्यूल शुरू होने को लेकर दो दिन शेष थे कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर आनलाइन दाखिला प्रक्रिया को पोस्टपोन करने के आदेश दिए हैं। हालांकि इसके स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आए हैं। सूत्रों की माने तो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी हो सकता है।
विज्ञापन


ये जारी किया गया था शेड्यूल
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 5 जून से आनलाइन दाखिला पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया के रजिस्ट्रेशन शुरू करने के आदेश दिए थे। यह 19 जून तक चलने थे। 8 से 23 जू तक आनलाइन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कॉलेजों द्वारा की जानी थी। मुख्यालय द्वारा एक से 20 जुलाई के बीच पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी करनी थी और 21 जुलाई से कक्षाएं लगनी थी, लेकिन अब इस शेड्यूल को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed