{"_id":"69a5d2a3f32c72883101ed83","slug":"happiness-in-the-village-when-the-youth-gets-selected-in-the-army-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124512-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं का सेना में चयन होने पर गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं का सेना में चयन होने पर गांव में खुशी
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव जड़वा में 105 टीए बटालियन राज राइफल में चयनित युवा ग्रामीण के साथ--स्रोत
सतनाली। गांव जड़वा में 7 युवाओं का भारतीय सेना में चयन होने पर खुशी की लहर है। जड़वा के सात युवाओं का चयन 105 टीए बटालियन राज राइफल में हुआ है। चयनित युवाओं में राहुल, संदीप, आजाद, विष्णु, कपिल, राहुल और नरेंद्र शामिल हैं।
पूर्व सरपंच और कष्ट निवारण समिति के सदस्य रवि सिंह ने बताया कि चयनित युवाओं ने गांव में रहकर कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
सभी चयनित युवाओं ने सफलता का श्रेय गांव के शिक्षक प्रो. अजीत सिंह, प्रवक्ता चेतन सिंह ओर प्रवक्ता विक्रम सिंह को दिया, जिन्होंने हर समय उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया। मौके पर राकेश नंबरदार, कोच राकेश, टींकू, विजय ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।