फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hand over fake notes of 30 thousand

30 हजार के नकली नोट थमाए

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hand over fake notes of 30 thousand
गांव भोजावास निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति से पैसे निकलवाने के लिए फार्म भरवाना महंगा पड़ गया। अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित से असली नोट लेकर 30 हजार रुपये के नकली नोट थमा दिए। गांव भोजावास निवासी पीड़ित हनुमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कनीना की बैंक शाखा में पैसे जमा कराने के लिए एक व्यक्ति से फार्म भरवाने के बाद 30 हजार रुपये निकलवाए थे। अज्ञात व्यक्ति ने एक पांच सौ तथा एक सौ रुपये का असली नोट लगाकर गड्डी बनाकर उसे थमा दी। जब नोटों की जांच की गई तो नोट नकली मिले।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में हनुमान भोजावास ने बताया कि वह 16 नवंबर को एसबीआई बैंक कनीना की शाखा से 30 हजार रुपये निकलवाने आया था। बैंक से पैसे निकलवा के लिए एक अनजान व्यक्ति से फार्म भरवाया। अनजान व्यक्ति ने बैंक की शाखा से 30 हजार रुपये निकलवाये तथा असली नोट के बदले नकली नोटों की गड्डी जिसमें एक पांच सौ का असली तथा एक सौ रुपये का असली नोट ऊपर लगाकर थमा गया। पीड़ित ने नोटों जांच की तो नकली पाए। व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात ठग के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed