फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakren University Vice Chancellor Prof. Tankeshwar Kumar nominated as member of NBA

हकेविवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार एनबीए के सदस्य मनोनित

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hakren University Vice Chancellor Prof. Tankeshwar Kumar nominated as member of NBA
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन (एनबीए), नई दिल्ली का तीन वर्ष के लिए सदस्य मनोनीत किया गया है। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी प्रबंधन, फॉर्मेसी एंड आर्किटेक्चर के डिप्लोमा, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता, उपयोगिता, तकनीकी प्रशिक्षण का निर्धारण करने वाले नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन (एनबीए), नई दिल्ली का सदस्य मनोनित किया गया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार का चयन एनबीए के चेयरमेन प्रो. केके अग्रवाल द्वारा जर्नल काउंसिल के लिए तीन वर्षों की अवधि हेतु किया गया है।
विज्ञापन

यह बोर्ड 1994 में एआईसीटीई एक्ट के अंतर्गत पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता निर्धारण हेतु स्थापित किया गया था जोकि निरंतर इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस जिम्मेदारी को अति महत्वपूर्ण बताते हुए एनबीए चेयरमैन प्रो. केके अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।
विज्ञापन

प्रो. टंकेश्वर कुमार इससे पहले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक परिषदों के सदस्य रहे हैं। उन्हें भौतिकी के क्षेत्र में 35 वर्षों तक कार्य करने का अनुभव है और शैक्षिक, प्रशासन और प्रबंधन के क्षेत्र में 15 वर्ष तक अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार लगभग छह वर्षों तक गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति रहे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के लिए कई शोध परियोजनाओं का कुशल निष्पादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed