फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakevi Vice Chancellor welcomed the delegation from Madhya Pradesh

Mahendragarh-Narnaul News: हकेवि कुलपति ने मध्य प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

Tue, 14 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hakevi Vice Chancellor welcomed the delegation from Madhya Pradesh
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में युवा संगम चरण-पांच के प्रतिभागियों का विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने स्वागत किया। युवा संगम देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश से 41 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल हकेंवि पहुंचा है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हकेंवि के एक भारत श्रेष्ठ भारत सेल के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने सांस्कृतिक मिश्रण की महत्ता और इस कार्यक्रम के अद्वितीय डिजाइन से प्रतिभागियों को अवगत कराया। 18 छात्र, 17 छात्राएं और 6 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन के निदेशक प्रो. आशीष माथुर, प्रो. रुपेश देशमुख, डॉ. अजय कुमार, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. विष्णु कुचेरिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed