{"_id":"62ec03955f54367f7b17041b","slug":"hakenvivi-s-smart-eco-friendly-car-will-be-part-of-the-international-ev-expo-narnol-news-rtk6542864194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय ईवी-एक्सपो का हिस्सा बनेगी हकेंविवि की स्मार्ट इको फ्रेंडली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय ईवी-एक्सपो का हिस्सा बनेगी हकेंविवि की स्मार्ट इको फ्रेंडली कार
विज्ञापन
हकेंविवि की स्मार्ट इको फ्रैंडली कार का अवलोकन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवाचार केंद्र में ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिसमें इंजन हवा के दबाव से चलता है। इसके तहत स्मार्ट इको-फ्रेंडली कार तैयार की गई है जिसमें सोलर प्लेटों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बैटरी धूप से चार्ज होगी। कार में स्पीड जैमर और एंटी एक्सीडेंट बंपर सिस्टम लगा है। इसे दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 से 7 अगस्त तक लग रहे अंतरराष्ट्रीय ईवी-एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय ईवी-एक्सपो में अपनी नवप्रवर्तन तकनीकों को दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है जो गर्व की बात है। पर्यावरण प्रदूषण दूर करने में विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्भवन केंद्र में निर्मित स्मार्ट इको-फ्रैंडली कार मील का पत्थर साबित होगी। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि प्रो. टंकेश्वर कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से नवाचार केंद्र निरंतर प्रगति कर रहा है। विश्वविद्यालय की टीम ईवी-एक्सपो में भारत ही नहीं कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच अपने मॉडल को लेकर पर्यावरण हितैषी वाहनों को बनाने के प्रयास में साझेदार बनी है।
नवाचार एवं उद्भवन केंद्र की संयोजक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र में निर्मित स्मार्ट इको फ्रैंडली कार भविष्य में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में उपयोगी साबित होगी। उनका प्रयास है कि केंद्र के माध्यम से भविष्य में आने वाली समस्याओं को नवाचार गतिविधियों से सुलझाया जा सकें। उन्होंने कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी सहित नवाचार केंद्र के सभी सदस्यों का आभार जताया। अंतरराष्ट्रीय ईवी-एक्सपो में भाग लेने जा रही टीम के सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. पवन कुमार मौर्य, डॉ. सूरज आर्य, सुनील कुमार, संदीप उपस्थित रहे।