{"_id":"62d056e9d62d83007748739e","slug":"hakenvivi-received-a-certificate-of-appreciation-from-delnet-narnol-news-rtk652329252","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलनेट की ओर से हकेंविवि को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलनेट की ओर से हकेंविवि को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंतर पुस्तकालय लोन सर्विस उपलब्ध कराने पर डेलनेट ने विश्वविद्यालय को प्रशंसा प्रमाणपत्र जारी किया है।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय 2017 से डेवलपिंग लाइब्रेरी नेटवर्क (डेलनेट) के माध्यम से अपने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अंतर-पुस्तकालय लोन सर्विस उपलब्ध करवा रहा है। हाल ही में पुस्तकालय ने अपने 49716 बुक रिकॉर्ड्स को डेलनेट को उपलब्ध करवाया है और इसे सफलतापूर्वक डेलनेट डिस्कवरी पोर्टल पर पोर्ट किया गया है। इसके सभी पुस्तकालय सदस्यों द्वारा 24 घंटे एक्सेस किया जा सकता है। डेलनेट 7648 सदस्य पुस्तकालयों के नेटवर्क के माध्यम से संसाधन सांझा करने को बढ़ावा देता है और हकेंविवि पुस्तकालय इसके सदस्यों में से एक है। डेलनेट ने डेटा सांझा करने और व्यापक पहुंच के लिए हकेंविवि के केंद्रीय पुस्तकालय को प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संसाधन सांझा करने और डिजिटल वातावरण बनाने के लिए पुस्तकालय के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पुस्तकालय अन्य डेलनेट सदस्य पुस्तकालयों के अंतर-पुस्तकालय लोन की जरूरतों को भी पूरा करने के लिए प्रयास करेगा। इस अवसर पर कुलपति ने त्वरित सेवा के लिए विश्वविद्यालय के प्रमुख वेब लिंक वाली क्यूआर कोड गैलरी भी जारी की। उन्होंने विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह और नरेश कुमार द्वारा की गई डिजिटल पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. अजय कुमार बंसल और डॉ. शांतेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।