फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi's Dr. Rupesh Deshmukh received William Gamble Fellowship

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के डॉ. रूपेश देशमुख को मिली विलियम गैंबल फैलोशिप

Fri, 19 Jul 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hakenvi's Dr. Rupesh Deshmukh received William Gamble Fellowship
फोटो संख्या:51- फैलोशिप मिलने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ डॉ. रूपेश देशमुख--स्रोत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति के सहयोग से विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष व सह आचार्य डॉ. रूपेश देशमुख को प्रतिष्ठित विलियम गैंबल फैलोशिप प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. रूपेश देशमुख की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विलियम गैंबल फैलोशिप ऑस्ट्रेलिया के डूकी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विलियम गैंबल की स्मृति में शुरु की गई फैलोशिप है। इसके अंतर्गत डॉ. रूपेश देशमुख को तीन महीने के लिए मेलबर्न विश्वविद्यालय में शोध एवं शिक्षण करने का अवसर मिलेगा। डॉ. रूपेश देशमुख ने बताया कि मेलबर्न विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ. सजीता बिजू ने हाल ही में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला का भ्रमण किया और सिलिकॉन ट्रांसपोर्टर एक्वापोरिंस पर कार्य भी किया। उन्होंने बताया कि विलियम गैंबल फैलोशिप के अंतर्गत वे डॉ. सजीता बिजू, डॉ. डॉरीन गुप्ता के साथ मिलकर शोध कार्य करेंगे। इसका लाभ उनके विद्यार्थियों व विभाग को भी मिलेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, रामलिंगा स्वामी फेलो डॉ. हमीरा सोना भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed