फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi Mahendragarh received the prestigious University of the Year award.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि महेंद्रगढ़ को मिला प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hakenvi Mahendragarh received the prestigious University of the Year award.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उभरते हुए शिक्षण संस्थान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर- एमरजिंग (पब्लिक) पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी व उल्लेखनीय प्रयासों और नवाचार, अनुसंधान और शैक्षिक उत्कृष्टता में योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित 19वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान फिक्की की महानिदेशक ज्योति विज और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडे कैमरून द्वारा विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को अवाॅर्ड प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फिक्की उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार भारतीय उच्च शिक्षा में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो शैक्षणिक मानकों, उद्योग जुड़ाव और सामाजिक योगदान में नेतृत्व प्रदर्शित करने वाले संस्थानों को सम्मानित करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर- एमरजिंग श्रेणी विशेष रूप से उन संस्थानों को सम्मानित करती है, जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से प्रभावित किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शोध-संचालित, विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण को बढ़ावा देने में प्रगति की है। समग्र विकास, उद्योग सहयोग और नवीनतम शैक्षणिक प्रगति पर हमारे फोकस ने हमें यह प्रतिष्ठित मान्यता दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में गुणवत्ता सुधार के लिए रणनीतिक पहलों को लागू करने में विश्वविद्यालय की सफलता को दर्शाता है। आईक्यूएसी शैक्षिक मानकों को बढ़ाने और वैश्विक बेंचमार्क हासिल करने की दिशा में काम करना जारी रखेगा। उन्होंने पुरस्कार आवेदन समिति के सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद भी दिया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि फिक्की से मिली मान्यता हमारे संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed