फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HAFED started procurement of millet, 30 thousand quintals of millet was purchased on the first day

Mahendragarh-Narnaul News: हैफेड ने शुरू की बाजरे की खरीद, पहले दिन 30 हजार क्विंटल बाजरे की हुई खरीद

Wed, 27 Sep 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
HAFED started procurement of millet, 30 thousand quintals of millet was purchased on the first day
नारनौल। सरकार के आदेशानुसार हैफेड द्वारा मंगलवार से जिले की चार अनाज मंडियों में खरीद शुरू कर दी है। मंगलवार को आढ़तियों के माध्यम से हैफेड द्वारा अटेली, कनीना, सतनाली व नारनौल अनाज मंडियों से करीब 30 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की गई, जबकि सरकार द्वारा बाजरे का समर्थन मूल्य 2500 रुपये निर्धारित किया है। इस प्रकार किसानों को 300 रुपये की राशि भावांतर योजना के तहत दी जाएगी। मंगलवार को नारनौल अनाज मंडी में टोकन कटवाने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। मंगलवार से हैफेड के माध्यम से नारनौल, सतनाली, कनीना व अटेली की अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद की गई। मंगलवार को हैफेड द्वारा जिले में 30 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है।
विज्ञापन

हैफेड प्रशासक ने किया बाजरे की खरीद का निरीक्षण
हैफेड प्रशासक छोटेलाल ने मंगलवार को नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरे की खरीद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ हैफेड प्रबंधक रोशन लाल, मार्केट कमेटी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। हैफेड प्रशासक ने किसानों से बात करते हुए कहा की पूरे देश में प्रदेश की भाजपा सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है, जो किसानों से समर्थन मूल्य पर 14 से अधिक फसलों को खरीद की जा रही है। उन्होंने कमेटी के अधिकारियों को किसानों के लिए पीने के पानी व बैठने के प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



हैफेड द्वारा मंगलवार को जिले की सतनाली, कनीना, अटेली व नारनौल की अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू कर दी है। मंगलवार को जिले भर में करीब 30 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। हैफेड 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का बाजरा खरीद कर रही है। आगामी आदेशों तक हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरज त्यागी, महाप्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed