फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HAFED appoints two new purchasers, will not be allowed to set up

हैफेड ने दो नए परचेजर नियुक्त किए, नहीं लगाने दी जाएगी ढेरी पर ढेरी

Fri, 30 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
HAFED appoints two new purchasers, will not be allowed to set up
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में उठान की प्रक्रिया धीमी होने के कारण चारों ओर बाजरे के बैग नजर आ रहे हैं। बाजरे के बैग फड़ से नीचे लगाए जा रहे हैं। जिस कारण ट्रैक्टरों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही। उठान प्रक्रिया में तेजी नहीं आई तो दो दिन किसानों के लिए जगह नहीं बचेगी। ढेरी पर ढेरी लगाए जाने की खबर के बाद हेफेड ने दो नए परचेजर महेंद्रगढ़ मंडी में नियुक्त किए हैं। नए आए परचेजर शुभराम, सरजीत ने वीरवार को आढतियों को चेतावनी दी कि ढेरी पर ढेरी लगाने वालों का बाजरा नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में खरीद के हिसाब से उठान नहीं हो रहा। मंडी में 12 हजार से अधिक बैग का उठान बकाया है। इस कारण यहां किसानों को दिक्कत आ रही है।मंडी छोटी होने के कारण किसानों को फड पर बाजरा डालने के लिए बेहद कम जगह मिल रही थी। अब फड़ पर बैग लगा दिए गए हैं। कुछ बैग नीचे भी लगाए जा रहे हैं। किसानों के पास बाजरा डालने के लिए जगह नहीं है। किसानों को अपना बाजरा डालने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। महेंद्रगढ़ मंडी में 324 किसान बाजरा लेकर पहुंचे ।वीरवार को 9494 क्विंटल बाजरा पहुंचा। जिसमें कुछ पहले के किसान बकाया थे। वीरवार को 9580 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। 4450 बैग का ही उठान हो सका। यह भी जान लें कि रोजाना दस हजार क्विंटल के करीब खरीद हो रही है। उसके हिसाब से 20 हजार बैग का रोजाना उठान होने पर ही स्टॉक क्लीयर हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed