फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gurukul will make Guinness World Record by putting 1111 Triveni in one minute

महेंद्रगढ़: नौ को एक मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर गुरुकुल बनाएगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 02 Oct 2022 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 01:32 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। प्रदीप ने 100 और मास्टर कैलाश पाली ने 200 त्रिवेणी लगवाने की जिम्मेदारी ली। एक त्रिवेणी की लागत 311 रुपये है।

विज्ञापन
Gurukul will make Guinness World Record by putting 1111 Triveni in one minute
1111 त्रिवेणी लगाकर गुरुकुल बनाएगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ में राजीव दीक्षित गुरुकुल पाली में 9 अक्तूबर को चौथे स्थापना दिवस और संता बाबा जयरामदास के जन्मदिवस पर एक मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर गुरुकुल गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाएगा। गुरुकुल में शनिवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे अतर सिंह ने कहा कि रिकॉर्ड बनाने के लिए 3333 कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होगी। राजीव दीक्षित गुरुकुल पाली एवं बाबा जयरामदास के भक्त इस अभियान में भाग लेंगे। सभी को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। संयोजक आचार्य कमल कांत ने कहा गुरुकुल ने देशभर में सर्वाधिक कैंसर रोगियों को ठीक किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : साइबर ठगी का भंडाफोड़: देश में बैठकर विदेशी कर रहे थे ऑनलाइन ठगी, तीन नाइजीरियन समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अब घर-घर में गोमाता और प्रत्येक गांव में त्रिवेणी लगाने का लक्ष्य रखा है। विनोद कुमार (लीला भाई) का सपना था कि हर गांव में बाबा के नाम से पेड़ लगाए जाएं। इसे पूरा करने के लिए अखंड भारत स्वाभिमान निरंतर आगे बढ़ रहा है। 21 गांवों में पर्यावरण मित्रों को तैयार करके प्रकृति पुत्र बन सकते हैं और त्रिवेणी दान करके आप प्रकृति दानवीर बन सकते हैं।

एक त्रिवेणी की लागत 311 रुपये है। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। प्रदीप ने 100 और मास्टर कैलाश पाली ने 200 त्रिवेणी लगवाने की जिम्मेदारी ली। बैठक में देशराज सिंह, अमित भारद्वाज, प्रीतम, संजय फौजी, हरफूल सिंह, प्रीतम, शैलेंद्र, वीरेंद्र मौजूद रहे।कैलाश शर्मा पाली, राम सिंह, कंवर सिंह, भंवर सिंह, शेर सिंह सतवीर सिंह, डॉ. भवानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed