फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Green chickpeas are being supplied to the local market from Satnali and the Rajasthan region.

Mahendragarh-Narnaul News: स्थानीय मंडी में सतनाली व राजस्थान क्षेत्र से हरे चने की हो रही आपूर्ति

Fri, 26 Dec 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Green chickpeas are being supplied to the local market from Satnali and the Rajasthan region.
फोटो संख्या:51-सब्जी मंडी में  रखा हरा चने का का साक---संवाद
महेंद्रगढ़। सर्दी के मौसम में साग लोगों की खास पसंद बनता जा रहा है। महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए सतनाली क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राजस्थान से भी हरे चने के साग की आपूर्ति महेंद्रगढ़ मंडी में की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार वर्तमान समय में प्रतिदिन करीब पांच क्विंटल हरे चने के साग की खपत हो रही है। मांग अधिक होने के कारण इसके भाव भी बढ़कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सर्द मौसम में हरे चने का साग स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है इसी वजह से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी खरीदारी तेजी से हो रही है। लोग चने का साग चटनी और खाटा की सब्जी बनाकर खा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां सीमित मात्रा में ही हरे चने के साग की आवक होती थी। वहीं अब रोजाना मंडी में इसकी अच्छी खासी आपूर्ति हो रही है। नियमित आपूर्ति के कारण बाजार में उपलब्धता बनी हुई है।
बॉक्स
सब्जी मंडी 5 क्विंटल चने का साग पहुंच रहा है। सुबह से ही ग्राहक हरे चने के साग की खरीद के लिए दुकानों और मंडी में पहुंच रहे हैं। हरे चने का साग स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है।-राजकुमार, दुकानदार

बॉक्स
हरे चने का साग सब्जी और अन्य पारंपरिक व्यंजनों में प्रयोग किया जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग के लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इससे इसकी बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। हरे चने के साग की बढ़ती मांग ने स्थानीय कारोबार को नई दिशा दी है। -रविंद्र गोस्वामी, दुकानदार

फोटो संख्या:51-सब्जी मंडी में  रखा हरा चने का का साक---संवाद

फोटो संख्या:51-सब्जी मंडी में  रखा हरा चने का का साक---संवाद

फोटो संख्या:51-सब्जी मंडी में  रखा हरा चने का का साक---संवाद

फोटो संख्या:51-सब्जी मंडी में  रखा हरा चने का का साक---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed