{"_id":"66ce415153aada748f0eb215","slug":"green-army-became-the-winner-of-kabaddi-competition-lakhan-majra-was-the-runner-up-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111690-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रीन आर्मी बनी कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता, लाखन माजरा उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रीन आर्मी बनी कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता, लाखन माजरा उप विजेता
Wed, 28 Aug 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव मांडोला में बाबा केसरिया के तीन दिवसीय मेले का सोमवार देर शाम समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग की ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन आर्मी टीम ने 35-20 अंतर से संस्कार भारती पाली टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
विजेता को एक लाख व उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहने वाली चैंपियन स्पोर्ट्स लाखन माजरा की टीम को 11 हजार रुपये और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहने वाली अमित हुडडा अकेडमी रोहतक की टीम को भी 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
खेल कमेटी के सदस्य संतलाल ने बताया कि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सुमित सांगवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 3100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज संदीप को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। खेल कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बाबा केसरिया मेले पर हुई ओपन कबड्डी में प्रदेशभर से कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। राव दान सिंह ने ओपन कबड्डी मैचों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी अजय कुमार यादव व सरपंच प्रतिनिधि हंसराज और वीरभद्र पायगा सरपंच ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।