फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Grand welcome for gold medalist Sharmila Dhankhar in Delhi.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ का दिल्ली में भव्य स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome for gold medalist Sharmila Dhankhar in Delhi.
फोटो संख्या:-60 भारत पहुंचने पर कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़। संवाद
महेंद्रगढ़। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की शर्मिला धनखड़ का भारत पहुंचने पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। उनके साथ अन्य भारतीय विजेता खिलाड़ी भी रहे। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने शर्मिला धनखड़ को 30 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खिलाड़ियों ने केवल पदक ही नहीं जीते, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कोच विश्वास ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में एकाग्रता, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता अधिक होती है। यही गुण उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी सफलता दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच ने कहा कि शर्मिला धनखड़ ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों को संदेश दिया कि वे कभी भी खुद को किसी से कम न समझें।
यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदारी से की जाए और आत्मविश्वास बनाए रखा जाए तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचानें। उन्हें खेलों और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।


गांव में उत्साह का माहौल
शर्मिला धनखड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पैतृक गांव छितरोली सहित पूरे महेंद्रगढ़ जिले में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों को अब उनके गृह आगमन का बेसब्री से इंतजार है। उनके सम्मान में गांव में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी मुलाकात शर्मिला और अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही शर्मिला घर आने का निर्णय लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed