नारनौल। श्री बांके बिहारी सेवा समिति नारनौल की ओर से हनुमान का संकीर्तन का आयोजन मोहल्ला नलापुर में हुआ। जागरण में इत्र वर्षा,अलौकिक दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत आकर्षण का केंद्र रहा। पंडित राजेश शर्मा ने रामदर्शन, कुलदीप, संदीप, संजीव से सहपरिवार से पूजन करवा कर ज्योति प्रज्वलित करवाकर संकीर्तन शुभारंभ करवाया। समिति प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि हर्ष म्यूजिकल ग्रुप ने गणेश वंदना की। कलाकारों ने भजनों से हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। संरक्षक शिव कुमार मित्तल ने बताया कि सुमित्रा सैन ने सवामणी का लड्डू सारा चट कर गयो छोटों सो वानर हट कर गयो, राजेंद्र सैनी ने म्हारा मां अंजनी का लाल अनोखी थारी झांकी, साहिल राणा ने बालाजी म्हारे धर दिए सिर पर हाथ, संतोष सैनी ने कब आएंगे बाला जी महाराज लग्न लगी दर्शन की, परमानंद वर्मा ने मेरे संकट कट गया मेहंदीपुर के दरबार में। इस मौके पर अविनाश अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, साहिल राणा, राजेंद्र सैनी, संतोष सैनी, संजय शर्मा, परमानंद वर्मा व अश्वनी मौजूद थे।