नारनौल। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से एक वर्ष में चलाई गई गतिविधियों के लिए राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने गत दिवस राजभवन चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक बैठक में उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर को वर्ष 2020-21 के लिए सोविनियर प्रदान कर सम्मानित किया। रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर ने राज्यपाल से मिले सम्मान पत्र व शील्ड को लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर को भेंट किया।
उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में उन्हें मिले इस सम्मान के लिए जिले के सभी सामाजिक संगठनों, सरकारी, गैर सरकारी विभागों व प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने 6 माह में रेडक्रॉस के 100 से अधिक आजीवन सदस्य बनाए जिसमें शिक्षाविद, पर्यावरण विद सामाजिक कार्यकर्ता एंव गांव का मजदूर भी शामिल हैं। रेडक्रॉस के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि उपायुक्त डा. जय कृष्ण आभीर के मार्गदर्शन में रेडक्रास सोसायटी के सांझा प्रयास से तमाम गतिविधियां आयोजित की गईं। उप-मंडल व खंड स्तर पर ही फर्स्ट एड होम नर्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग की शुरूआत की गई।