फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government's crop purchase rules are anti-farmers and traders: Rao Dansingh

सरकार के फसल खरीद नियम किसान व व्यापारी विरोधी : राव दानसिंह

Fri, 14 Apr 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government's crop purchase rules are anti-farmers and traders: Rao Dansingh
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ का निरीक्षण करते विधायक राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़। सरकार की फसल खरीद नीति से परेशान किसान अपनी उपज को मंडी से बाहर कम दामों में बिक्री करने के लिए मजबूर हैं। सरकार द्वारा फसल खरीद को लेकर बनाए गए नए नियम किसानों व व्यापारियों के हित में नहीं हैं। ऐसे में दोनों ही वर्ग निराश हैं। कांग्रेस विधायक राव दानसिंह ने वीरवार को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों व व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह की फसल खरीद की पॉलिसी बनाई है, वह पूरी तरह से व्यापारियों और किसानों के हितों के खिलाफ है। इस बार सरकार ने व्यापारियों को फसल खरीद से दूर करके उनके हितों की अनदेखी की है। सरकार की नीति मंडी सिस्टम को पूरी तरह से खत्म करने की है। सरसों में अधिक नमी बताकर किसानों की फसल को नहीं खरीदा जा रहा जिस कारण से आलम यह है कि आज किसान मंडी में फसल लाने की बजाए एमएसपी से कम दामों पर मंडी से बाहर ही बेचने पर मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार को चाहिए कि किसानों का दाना-दाना खरीद जाए। व्यापारियों को भी राहत देते हुए उनके माध्यम से सरसों की खरीद की जाए ताकि व्यापारियों को भी कुछ लाभ मिल सके। अगर सरकार ने किसानों व व्यापारियों की अनदेखी की तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों को आ रही परेशानियों को लेकर अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि किसानों की फसलों को जल्द से जल्द खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed