फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government Senior Secondary School Kanti First in Folk Dance

Mahendragarh-Narnaul News: लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी प्रथम

Sat, 03 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Kanti First in Folk Dance
फोटो नंबर-11छात्रों को प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य व स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस
मंडी अटेली। अटेली के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य कुसुमलता की अध्यक्षता में खंड स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रोहतास श्योराण ने बताया कि लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी प्रथम, मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली द्वितीय व पीएम श्री स्कूल अटेली तृतीय स्थान पर रहा। रोल प्ले में मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली प्रथम रहा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाछौद द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय खासपुर तृतीय स्थान पर रहा। डिबेट कनिष्ठ वर्ग में वंशिका व सिया व वरिष्ठ वर्ग में भी इसी स्कूल की तनुष्का व जन्नत प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खेड़ी की कशिश व वरिष्ठ वर्ग में मॉडल स्कूल अटेली की दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लोगन कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाछौद की प्रतिज्ञा व वरिष्ठ वर्ग में मॉडल स्कूल अटेली की हिमांशी प्रथम रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाछौद की महक व वरिष्ठ वर्ग में कांटी स्कूल की वंशिका अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य कुसुमलता ने कहा कि छात्रों के व्यवहार और दृष्टिकोण को आकार देने में संस्कृति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर प्राचार्य सुकर्मपाल सिंह, प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र कुमार, राकेश यादव, पंकज कुमार, प्रवक्ता दलीप कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अधीक्षक सीताराम, प्रवक्ता वीना आनंद, राजेश कुमार, पूजा यादव, रंजंकौर, पूनम यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed