फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government procurement of mustard starts today, farmers will bring tarpaulin with them

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की सरकारी खरीद आज से, अपने साथ तिरपाल लाएंगे किसान

Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of mustard starts today, farmers will bring tarpaulin with them
फोटो नंबर- 17सरसों की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
नारनौल। जिले की छह मंडियों में 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। मूल्य समर्थन योजना के तहत हैफेड की ओर से सरसों की खरीद की जाएगी। पिछले दिनों बारिश के कारण खेत में सरसों फसल भीग गई है। मौसम विभाग ने फिर बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में फसल सुरक्षा को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों ने खुद मंडी में तिरपाल लेकर आने का निर्णय लिया है ताकि सरसों को भीगने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में भी मार्केट कमेटी की ओर से तिरपाल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बारिश की संभावना के चलते किसानों को सरसों ढकने के लिए तिरपाल स्वयं लेकर आना पड़ेगा। हालांकि नई अनाज मंडी में दो टीन शेड बने हुए हैं और प्रत्येक टीन शेड में करीब 50 हजार बैग सरसों रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

अन्य फसल की तुलना में सरसों की आवक हमेशा ज्यादा रहती है, जिस कारण खुले में लगने वाली ढेरियों के भीगने का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि गत वर्ष भी खरीद के दौरान आई बारिश से मंडी में सरसों भीग गई थी, किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 दिनों में 6841 क्विंटल सरसों की हुई आवक
एमएसपी की तुलना में सरसों का बाजार भाव 200 से 500 रुपये अधिक बना हुआ है। 42 प्रतिशत लैब से अधिक सरसों के भाव 6700 और 40 या इससे कम प्रतिशत वाली लैब के बाजार भाव 6400 रुपये बने हुए हैं। वहीं सरकारी खरीद के लिए एमएसपी 6200 रुपये निर्धारित की गई है। जिस कारण किसान सरसों की फसल व्यापारियों व तेल मील संचालकों को बेच रहे हैं। 9 दिनों में अब तक मंडी में 6841 क्विंटल सरसों की आवक हुई है।


वर्जन :
सरसों खरीद की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हमारे पास 1800 बंडल बारदाने उपलब्ध हैं। वहीं तुलाई के लिए नए व सही कांटों की व्यवस्था की गई है। किसानों से अपील है कि सरसों को अच्छे से सुखाकर मंडी लाएं ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed