{"_id":"69f634c1012591b63a009e71","slug":"government-procurement-of-mustard-halted-market-prices-drop-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139385-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की सरकारी खरीद बंद, बाजार भाव में 600 रुपये की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की सरकारी खरीद बंद, बाजार भाव में 600 रुपये की कमी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18देशराज, किसान, गांव- कोजिंदा
नारनौल। सरसों की सरकारी खरीद बंद होने के बाद बाजार भाव में 600 रुपये की कमी आई है। किसान अब अपनी फसलें एमएसपी से भी कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। किसान लगातार सरसों की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन अभी तक खरीद बढ़ाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए गए है।
सरकार की ओर से सरसों खरीद नहीं बढ़ाए जाने और व्यापारियों की ओर से मनमानी करने पर किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों ने बताया कि अभी भी क्षेत्र में अनेक किसान ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सरसों अभी नहीं बेची है, इसलिए सरकारी खरीद 15 मई तक बढ़ाई जानी चाहिए। नारनौल के हैफेड जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि गेंहू की सरकारी खरीद सुचारु बनी हुई है।
बॉक्स
मैंने सरसों की लैब जांच करवाई तो लैब 39 प्रतिशत दर्ज की गई लेकिन जब व्यापारियों ने जांच की तो लैब की मात्रा 36 प्रतिशत आई और व्यापारियों ने सरसों का भाव 5600 रुपये लगाया।
विज्ञापन
-देशराज, गांव कोजिंदा
बॉक्स
सरकारी खरीद बंद हुए एक दिन बीता है और ऐसा क्या हुआ कि सरसों के बाजार भाव में 600 रुपये की कटौती हो गई। सरकारी खरीद की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ाई जानी चाहिए।
-श्रीराम, गांव छिलरो