फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government Model School Mahindergarh is improving skills along with education

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ शिक्षा के साथ निखार रहा कौशल

Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government Model School Mahindergarh is improving skills along with education
फोटो संख्या:62- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में ब्यूटी​शियन कोर्स  में हिस्सा लेती छात्राएं-- फा
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ कौशल निखार रही हैं। विद्यालय में छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2013-14 से कोर्स शुरू किया गया था। नए सत्र से कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राएं ब्यूटीशियन व स्वास्थ्य का कोर्स कर पाएंगी। कौशल विकास पर आधारित कोर्स चार साल का होगा। इसे नौवीं कक्षा में शुरू किया जाएगा। इसके लिए परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा। परीक्षा पूरी होने के बाद छात्राओं को कोर्स का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटीशियन का कोर्स शुरू होने से छात्राओं को काफी फायदा हो रहा है। इस कोर्स के करने के बाद छात्राएं अपना खुद का ब्यूटी पार्लर खोलकर स्वरोजगार स्थापित कर रहीं है। दो साल से 500 से अधिक छात्राएं ब्यूटीशियन व स्वास्थ्य का कोर्स कर चुकी हैं। वर्तमान में विद्यालय में नए प्रवेश लेनी वाली छात्राएं कोर्स के लिए दाखिला ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीट

कोर्स के लिए कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं में 50-50 सीटें हैं। यह कोर्स दो लेवल में किया जाता है। प्रथम लेवल में लिखित व दूसरे लेवल में प्रैक्टिकल करवाया जाएगा। छात्राएं दाखिला लेते समय इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर किसी छात्रा को पसंद नहीं आए तो उसे बदल भी सकती हैं।

---------------------------

प्रमाण पत्र में जुड़ेंगे नंबर
कोर्स की खास बात ये है कि छात्राओं को कोर्स परीक्षा में पास करने वाले अंक सूची में जोड़े जाएंगे। 9वीं से 12वीं में व्यावसायिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रैक्टिकल के अंक भी जोड़े जाएंगे। स्कूल के बाद छात्राएं को आईटीआई या अन्य बड़े संस्थान में इस कोर्स के बारे में और सीख सकती हैं। इसके लिए अतिरिक्त नंबर जोड़े जाएंगे।

---------------
- वर्जन:
शिक्षा विभाग की ओर से ब्यूटीशियन कोर्स की शुरूआत की गई थी। 100 से अधिक छात्राएं खुद का रोजगार शुरू कर चुकी हैं। छात्राएं कोर्स में दाखिला लेकर स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। कोर्स के बाद विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र व किट भी दी जाएगी।- सुनील गोरा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed