फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government departments are sipping free water... 3.84 lakh outstanding

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी विभाग गटक रहे फ्री का पानी

Mon, 16 Oct 2023 12:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 16 Oct 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Government departments are sipping free water... 3.84 lakh outstanding
जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ में पानी का बिल भरने को लेकर लोगों को फोन से सूचना द
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र में सरकारी विभागों के अधिकारी और शहर की करीब 30 प्रतिशत आबादी फ्री का पानी गटक रही है। शहर के 14 सरकारी विभागों और 30 प्रतिशत आबादी पर जन स्वास्थ्य विभाग का 55 लाख रुपये का बिल बकाया है। जिम्मेदारों का दावा है कि 17 अक्तूबर तक बिलों का भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
शहरी क्षेत्र में पानी के 7400 कनेक्शन और सीवर के 2600 कनेक्शन हैं। 14 सरकारी विभागों पर जनस्वास्थ्य विभाग का 3,84,169 रुपये का पानी का बिल बकाया है। बिल जमा करने के लिए अधिकारियों को समय-समय पर नोटिस भी भेजे जा चुके हैं, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है। कई सरकारी विभाग पिछले 8 से 10 साल से पानी व सीवर का बिल नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन

15 वार्डों में पानी के 7400 और सीवर के 2600 वैध कनेक्शन
शहर के 15 वार्डों में करीबन पानी के 7400 वैध कनेक्शन हैं। इन वैध कनेक्शन में भी 30 प्रतिशत घरों के लोग पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। जिन 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ओर से नियमित रूप से पानी का बिल भरा जा रहा है, उनके घरों में भी पानी की आपूर्ति इन 30 प्रतिशत लोगों की लापरवाही की वजह से गड़बड़ा रही है। कई बार विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। बिल भरने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है। ऐसे में विभाग द्वारा पानी और सीवर का बिल संयुक्त रूप से भेजा जा रहा है। अंतिम तिथि के बाद 10 प्रतिशत जुर्माना के हिसाब से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग फोन कर उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए कर रहा प्रेरित
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन लोगों के पानी के बिल बकाया हैं, उनको फोन के माध्यम से सूचना देकर बिल भरने के लिए अवगत करवाया जा रहा है। इसके लिए तीन सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। लोगों को फोन पर 17 अक्तूबर की अंतिम तिथि के बारे में जानकारी दी जा रही है। उसके बाद उसके बिल में जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद विभाग के अधिकारियों के आदेशानुसार डोर-टू-डोर पानी का बिल भरने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

किस विभाग पर कितना पानी का बिल बकाया
विभाग बकाया राशि
पुलिस क्वार्टर 44,250 रुपये
राजकीय गर्ल्स स्कूल 23,860 रुपये
सदर पुलिस थाना 22,011 रुपये
सीटी पुलिस चौकी 12, 888 रुपये
पुराना बिजली बोर्ड 11,016 रुपये
पुराना डाकघर 86,425 रुपये
बीईओ कार्यालय 21,830 रुपये
एसडीओ एग्रीकल्चर 24,514 रुपये
एसडीओ सिंचाई कार्यालय 23,809 रुपये
कार्यकारी अभियंता सिंचाई 23,391 रुपये
एसडीओ सिंचाई विभाग 23,355 रुपये
मार्केट कमेटी 22,860 रुपये
एसडीओ टेलीफोन बीएसएनएल 19,210 रुपये
प्राचार्य राजकीय आईटीआई 24,750 रुपये
कुल 3, 84,169 रुपये
17 अक्तूबर को बिल जमा कराने की अंतिम तिथि है। उपभोक्ताओं से अपील है कि समय रहते बिल जमा कराएं। तय समय पर बिल जमा नहीं कराने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बावजूद भी कोई बिल जमा नहीं करता है तो आगे सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed