फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gothri's Deepak sent to judicial custody on dowry death charges

Mahendragarh-Narnaul News: अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए जमा कराए 16.32 लाख रुपये

Fri, 21 Feb 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gothri's Deepak sent to judicial custody on dowry death charges
फोटो संख्या: 61
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। नगर पालिका कनीना के चुनाव से पूर्व प्रधान और पार्षद पद के प्रत्याशियों की ओर से नपा के खाते में करीब 16.32 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई है। दो मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रत्याशियों ने शुल्क के रूप में यह राशि नपा के खाते में जमा कराई। नगर पालिका कनीना मैं वर्तमान में 7676 प्रॉपर्टी आईडी है।
चुनाव लड़ने से पहले प्रधान व वार्ड पार्षद प्रत्याशी को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है। जिसके लिए सात प्रधान पद के प्रत्याशी व 41 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने नगर पालिका में 16.32 लाख रुपये की राशि जमा करवाई है। नगर पालिका के चुनाव वर्ष 2018 में हुए थे। जिसमें तकरीबन 1.25 लाख रुपये ही प्रत्याशियों द्वारा शुल्क जमा करवाया गया था। नगर पालिका के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि हाउस टैक्स आदि की रसीद कटवाने के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई हुई है।
विज्ञापन

साइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा करवा सकते हैं। नगर पालिका समय-समय पर टैक्स एकत्रित करने के लिए अभियान चलाती है। लेकिन चुनाव में अनापत्ति प्रमाण पत्र आवश्यक होने के कारण जरूरी होने पर प्रत्याशी को अपना बकाया शुल्क जमा करना होता है। फरवरी में 16 लाख 32 हजार 539 रुपये विभिन्न प्रकार का बकाया गृह कर व दूसरा टैक्स नगर पालिका के खाते में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed