फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gothri's Deepak sent to judicial custody on dowry death charges

Mahendragarh-Narnaul News: दहेज हत्या के आरोप में गोठड़ी के दीपक को भेजा न्यायिक हिरासत में

Fri, 21 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gothri's Deepak sent to judicial custody on dowry death charges
नारनौल। दहेज हत्या के आरोप में वीरवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी द्वारा आरोपी पति को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार नसीबपुर भेजा गया है। आरोप है कि 13 फरवरी को जिले के गांव गोठड़ी में लक्ष्मी की उसके पति, सास, ससुर व दो ननदों ने दहेज की मांग के चलते हत्या की है।
विज्ञापन


राजस्थान के गांव खेड़की वीरबान के टिंकू सैन ने आरोप लगाया कि पुत्री लक्ष्मी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गोठड़ी गांव में दीपक के साथ की थी। उसने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए थेए लेकिन शादी के कुछ माह बाद लक्ष्मी का पति दीपक, ससुर रमेश सैन, सास रेणु व ननद दीपांशी व कोमल ने उसे 2 लाख रुपये लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया। लक्ष्मी 27 जनवरी को उसके ताऊ के पोता होने पर कुआं पूजन में गई थी। उसके साथ ननद कोमल भी गई थी। उसके बाद 9 फरवरी को दीपांशी उसे उसके गांव लेकर गई थी और तब भी उन्होंने 2 लाख रुपये की मांग की थी। 13 फरवरी को उन्हें सूचना मिली की लक्ष्मी की मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मी की मौत फांसी लगने के कारण हुई है। लक्ष्मी के पिता टिंकू ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर थाना नांगल चौधरी में दहेज हत्या के आरोप में 14 फरवरी को एफआईआर नंबर 23 दर्ज की गई।
विज्ञापन


वीरवार को उक्त मुकदमे में पुलिस ने आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed