फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Golden cards will be distributed under Ayushman Bharat scheme

आयुष्मान भारत योजना के तहत होंगे गोल्डन कार्ड वितरण

Sat, 19 Nov 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Golden cards will be distributed under Ayushman Bharat scheme
प्रदेश सरकार अब उन नागरिकों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी जिनका नाम वर्ष 2011 के सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना (एसईसीसी) डाटा में दर्ज नहीं था। प्रदेश स्तर पर इस योजना के गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 नवंबर को मानेसर से करेंगे। जिला महेंद्रगढ़ में दो जगह पर जिला प्रशासन द्वारा स्क्रीन लगाकर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। नागरिक अस्पताल नारनौल में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे।
विज्ञापन

डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति का मूल अधिकार है। यह सभी को मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से इस योजना का विस्तारीकरण किया गया है ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसके पात्र हों। उन्होंने बताया कि प्रदेश के एसईसीसी सूची में शामिल परिवारों के अलावा 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को भी अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया। योजना के तहत इन परिवारों का 5 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के एक लाख 14 परिवारों को मिलेगा लाभ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेश सैनी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत महेंद्रगढ़ जिला के लगभग एक लाख 14 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले हरियाणा में भी एसईसीसी सूची के अनुसार पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब अधिक से अधिक गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से परिवारों की वार्षिक आमदनी सीमा को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 25 अस्पताल जुड़े हैं। इनमें 16 निजी अस्पताल और 7 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक इस योजना के तहत 8961 क्लेम के दावे किए थे और 8.5 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed