फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Go Seva Mandal presented fans to Shri Anath Goshala

Mahendragarh-Narnaul News: गो सेवा मंडल ने गोशाला में भेंट किए पंखे

Sun, 04 May 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Go Seva Mandal presented fans to Shri Anath Goshala
फोटो नंबर-09श्री अनाथ गोशाला में पंखे भेंट करते गोभक्त। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की सामाजिक संस्था नारनौल गोसेवा मंडल ने रविवार को निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में सात बड़े पंखे दान दाताओं के सहयोग से भेंट किए।
विज्ञापन

गोशाला में गो माता को गर्मी से बचाने के लिए ये सात बड़े पंखे गो भक्त दौलत राम गर्ग, विनय गुप्ता, आशु चौधरी, नरेंद्र जैन, आशीष बंसल, श्री श्याम आस्था मंडल व एक पंखा गुप्त दान स्वरूप भेंट किया गया। मंडल के साथ मिलकर इन सभी भक्तों द्वारा दिए गए पंखों को लेकर मंडल संरक्षक कैलाश पहलवान व प्रधान सतपाल यादव ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद गोमाता के लिए हरी सब्जी की सवामनी लगाई गई। मंडल सचिव रमेश यादव व राजेश यादव ने बताया कि गो माता सवामणी करने से मन के सभी विकार दूर होते हैं। मंडल संस्थापक मुकेश वालिया ने बताया कि हमें हमेशा गोसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। अंत में गोशाला प्रधान आकाश यादव ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सज्जन सिंह, उप प्रधान सुभाष शर्मा, सूरज अग्रवाल, अरुण नूनीवाला, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, दलीप यादव, रमेश यादव, प्रकाश सैनी, लाला दूधिया, विनय गुप्ता, आशीष बंसल, रजत गुप्ता,संतोष नीरपुर व मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed