फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   girls given training of self defence

Mahendragarh-Narnaul News: किशोरियों को दिया आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 12 Dec 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
girls given training of self defence
नांगल चौधरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नांगल चौधरी की ओर से सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोरियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक ऊषा रानी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उपनिदेशक ऊषा रानी ने संबोधित करते हुए कहा कि अपनी आत्मरक्षा खुद करने का साहस होना चाहिए। हमें अपनी आत्मरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए हमें विद्यार्थी जीवन में सभी लड़कियों को कराटे आदि सीखना चाहिए ताकि वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकें। महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 अनुसूचित किशोरियों को नीतू सोनी मुख्य कोच (राष्ट्रीय कराटे गोल्ड मेडलिस्ट) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मधु व टोली ने अपनी सुरक्षा अपने हाथ शीर्षक आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed