{"_id":"628927fa173e3859321df49a","slug":"girl-found-unconscious-on-the-roadside-in-suspicious-condition-narnol-news-rtk6473357187","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे बेहोश मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे बेहोश मिली युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। क्षेत्र के गांव अगिहार में संदिग्ध अवस्था में एक युवती सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों ने सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया।
शनिवार सुबह चार बजे जब गांव अगिहार के कुछ युवक सुबह अभ्यास करने के लिए गांव की बणी के मैदान में पहुंचे तो युवती बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली। युवकों ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस कर्मचारियों ने पहुंचकर युवती को गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती मानसिक रोगी है। तथा गांव बवाना स्थित एक आश्रम में पिछले एक सप्ताह से उसका उपचार चल रहा था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह आश्रम से चलकर गांव अगिहार की बणी में पहुंच गई। कनीना सदर थाना के अतिरिक्त प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी लेने के बाद युवती के बयान दर्ज किए गए। युवती की मानसिक हालात ठीक नहीं होने के कारण वह गांव अगिहार पहुंच गई। परिजनों व युवती के बयान दर्ज करा युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।