फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ghat Bharo campaign started by social organizations for the city's bad roads

शहर की बदहाल सड़कों के लिए सामाजिक संगठनों ने चलाया गड्ढा भरो अभियान

Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ghat Bharo campaign started by social organizations for the city's bad roads
शहर के बालाजी चौक पर सड़क के गड्ढों को भरते शहरवासी। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर की बदहाल सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शहर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सामाजिक संगठनों ने रविवार को शहर के बाजारों में गड्ढा भरो अभियान चलाया। जिसमें बालाजी चौक से सीएसडी कैंटीन तक की सड़क पर गड्ढों को भरा गया। सड़कों में बने 20-20 फीट लंबे गड्ढों को ईंट-रोडे़ व डस्ट डालकर भरा गया। यह अभियान हर रविवार को चलाया जाएगा। जिसमें शहर के मुख्य बाजारों की सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर 26 जुलाई को इस अभियान की शुुरुआत की थी। इस रविवार इसे विस्तार दिया गया। पिछले चार वर्षों से शहर की अधिकतर सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों में लंबे-चौड़े-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश होने पर सभी गड्ढे पानी से भर जाते हैं। जिससे आवागमन करने में परेशानी बढ़ जाती है। नपा चेयरपर्सन और पार्षदों के आपसी टकराव के चलते नगर पालिका पिछले चार साल से सड़कों को निर्माण नहीं करा रही। शहर की बदहाली को देखकर सामाजिक संगठनों ने पार्षदों-चेयरपर्सन के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया था। फरवरी माह में इसके लिए तीन बार महापंचायत भी आयोजित की गई। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

नगर पालिका से पूरी तरह से निराश हो चुके शहरवासियों ने शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए खुद ही सड़क पर उतरने का फैसला लिया। 26 जुलाई को सामाजिक कार्यकर्ता राजेश झाड़ली ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इस मुहिम को शुरू किया। इसके बाद कई अन्य संगठन उनके साथ आ गए। अब इन संगठनों ने इस अभियान को लगातार चलाने का फैसला लिया है। दूसरे चरण में रविवार को बालाजी चौक से सीएसडी कैंटीन तक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट-रोड़े डलवा कर गड्ढे भरे गए। राजेश शर्मा झाड़ली, ओम साईंराम स्कूल के संस्थापक रमेश सैनी ने कहा कि बारिश के मौसम में टूटी सड़कों पर बने गड्ढों में तारकोल का पैचवर्क नहीं हो सकता। ऐसे में लोगों को हादसों से बचाने के लिए ईंट-रोड़े, डस्ट डालकर गड्ढों को भर रहे हैं। लोगों को हादसों से बचाने के लिए यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर रविवार को शहर के अंदर सड़क के गड्ढों को भरने के लिए यह अभियान चलाएंगे। इस अभियान में रामलीला परिषद के प्रधान अतुल दीवान, महेंद्रगढ़ जन कल्याण मंच के सचिव नीरज मित्तल, विकास तिवारी, महेंद्र सिंह मांड्या व अमर सिंह सोनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

 शहर के बालाजी चौक पर सड़क के गड्ढों को भरवाने के लिए रोड़े डलवाते शहरवासी।

शहर के बालाजी चौक पर सड़क के गड्ढों को भरवाने के लिए रोड़े डलवाते शहरवासी।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed