फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Get updated in PPP portal soon, otherwise facilities may be closed

Mahendragarh-Narnaul News: पीपीपी पोर्टल में जल्द करवाएं अपडेट, वरना बंद हो सकती है सुविधाएं

Tue, 02 Apr 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Get updated in PPP portal soon, otherwise facilities may be closed
सीहमा। पीपीपी पोर्टल पर बहुत से परिवार पहचान पत्र अभी तक अपडेट नहीं हुई हैं। उसको जल्द अपडेट करवाएं नहीं तो सुविधाएं बंद हो जाएंगी। विभाग का कहना है कि यह कार्य पीपीपी धारक स्वयं या नजदीकी सीएससी सेंटर पर करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सीहमा खंड के जोनल मैनेजर इंद्रपाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में जल्द से जल्द अपडेट कराएं अन्यथा प्रदेश सरकार की सुविधाएं बंद हो सकती है। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप के लिए पहले अपने परिवार पहचान पत्र के खाते को अपडेट करवाएं। अगर अपने खाते को अपडेट नहीं करवाया तो आपकी स्कॉलरशिप रुक सकती है। इसके अलावा जिसकी शादी हुई है या फिर तलाक, उसके लिए उसे पीपीपी में कागजात अपलोड करने होंगे। यदि युवक की शादी हुई है तो पत्नी को पीपीपी में शामिल करने के लिए उसे वैवाहिक प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इसी तरह यदि किसी युवती की शादी किसी दूसरे राज्य में हुई है तो उसका नाम कटवाने के लिए भी खुद ही कागजात अपलोड करना होगा। अगर एक मोबाइल नंबर एक से ज्यादा परिवार पहचान पत्रों में जुड़ा हुआ है तो उसको तुरंत ठीक करवा लें। इसके अलावा जिस व्यक्ति की बुढ़ापा पेंशन नहीं बनी है वह अपने बैंक का खाता तथा आय सत्यापन जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed